मुंगेली। जिले में पुलिस ने सराहनीय काम करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 लापता नाबालिग बच्चों को सिर्फ 72 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला। बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2025 को बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से बच्चों का पता लगाया। लगातार प्रयासों के बाद बच्चों को रायपुर से सकुशल बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया गया।
इसके अलावा मुंगेली पुलिस गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन तलाश भी चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 2 महिलाओं और 1 पुरुष को ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है।
