राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने ना सिर्फ दिल्लीवासियों को बल्कि देश को विचलित कर दिया। करोल बाग में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में 18 लोग दब गए जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। इन चार में एक अमन भी था। जिसकी कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी।
- पिता की पहले ही हो चुकी मौत, घर की जिम्मेदारी थी कंधो पर।
- अमन के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं, मां भी करती है काम।
- मकान के मलबे में दबकर मौत का शिकार हुआ 12 साल का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली आया था। उसने घर से निकलते समय मां से कहा था कि मेरी चिंता मत करना।
उसके पिता की मौत हो चुकी है। अमन के गांव के रहने वाले आरिफ ने बताया कि वह काम सीख कर घर के आर्थिक हालात ठीक करने के लिए अपने गांव के लोगों के साथ आया था।