महाराष्ट्र के भिवंडी में पथराव से गणेश मूर्ति खंडित:लोगों ने हंगामा किया, बोले- गिरफ्तारी होने पर ही विसर्जन करेंगे, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Must Read

महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इसमें मूर्ति खंडित हो गई।

ठाणे के एडिशनल कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया- मंगलवार रात करीब 12 बजे एक धर्मस्थल के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, इससे विसर्जन के लिए जा रही मूर्ति खंडित हो गई।

पथराव वंजरपट्टी नाका पर उस समय हुआ, जब घुघट नगर से मूर्ति को विर्सजन के लिए कामवारी नदी ले जाया जा रहा था। पत्थरबाजी की खबर लगते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के लोग वंजरपट्टी नाका पर जमा हो गए।

एक गुट ने कहा कि जब तक पत्थरबाजों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक विसर्जन नहीं होगा। दोनों गुटों में हाथापाई होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए।

पुलिस सूत्रों ने कहा- एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी युवक पर मूर्ति खंडित करने का आरोप है।

झड़प के दौरान कई लोग घायल हुए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस देर रात मौके पर पहुंची।
झड़प के दौरान कई लोग घायल हुए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस देर रात मौके पर पहुंची।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथराव के बाद एक गुट ने जय श्री राम के नारे लगाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथराव के बाद एक गुट ने जय श्री राम के नारे लगाए।
दो गुटों में धक्का-मुक्की के दौरान पुलिस वाले भी घायल हुए थे। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया।
दो गुटों में धक्का-मुक्की के दौरान पुलिस वाले भी घायल हुए थे। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया।

 लाठीचार्ज के बाद भाजपा विधायक महेश चौघुले समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरे धर्मस्थल पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

 श्रीकांत परोपकारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पत्रकारों और मोहल्ला कमेटी के लोगों को बुलाया गया है, ताकि किसी तरह का टकराव ना हो। भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन अलर्ट पर है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल भिवंडी में शांति है। शहर में पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है।

 देशभर में 8 दिनों के अंदर गणेश पंडाल पर पथराव की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 10 सितंबर को गुजरात के सूरत में भी एक गणेश पंडाल पर पथराव हुआ था। इसमें पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के घरवाले सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन करने लगे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ था। इलाके में देर रात तक जमकर हिंसा हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस मामले में 28 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

इसके अलावा 11 सितंबर को भी कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ था। इसके बाद एक गुट ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इलाके की कुछ दुकानों और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। कन्नड़ न्यूज चैनलों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुलूस पर पत्थरों के अलावा तलवार, रॉड और जूस की बॉटल से भी हमला किया गया। इस घटना में 15 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

तेलंगाना के संगारेड्डी के हथनूरा गांव में 22 जनवरी की देर रात दो समुदाय के बीच विवाद की स्थिति बन गई। दावा किया गया कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर एक पक्ष ने रैली निकाली। इस दौरान दूसरे पक्ष के फल बेचने वाले की दुकान में आग लगा दी गई थी।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This