Saturday, January 17, 2026

भाजपा के बस्तर जिले के नवीन पदाधिकारियों की टीम की घोषणा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले की नवीन जिला पदाधिकारियों की टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज शुक्रवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की।

भाजपा बस्तर जिला के नये पदाधिकारियों में जिला महामंत्री का दायित्व रजनीश पाणिग्रही व परीसराम बेसरा को सौंपा गया है। जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, ललिता बघेल, आर्येन्द्र सिंह आर्य, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू एवं लखीधर बघेल बनाये गये हैं। जिला मंत्री के रूप में फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, खितेश मौर्य, किरण सेन व रैतूराम बघेल बनाये गये हैं। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप देवांगन और सह कोषाध्यक्ष बिपिन मालवीय को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री रोहित त्रिवेदी और सह कार्यालय मंत्री राजपाल कसेर को नियुक्त किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी व सह मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला को बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश केजी एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश मिश्रा बने हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवीन जिला टीम के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की रीति नीति पर सतत काम करते हुये संगठन को मज़बूत बनाने की अपेक्षा की है।

Latest News

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

सक्ती जिले में कलेक्टर के निर्देश व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने जाजंग, कुरदा...

More Articles Like This