Saturday, January 17, 2026

ब्रेकिंग: कोरबा नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सशक्त दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा, 26 जनवरी: कोरबा नगर निगम महापौर पद के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। भाजपा से संजू देवी राजपूत का नाम  तय हो गया है, जबकि कांग्रेस से उषा तिवारी प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी हैं।

भाजपा में रितु चौरसिया और आरती अग्रवाल के नामों पर कुछ विरोध के कारण उनकी दावेदारी खत्म मानी जा रही है। ऐसे में पूर्व पार्षद और अनुभवी नेता संजू देवी राजपूत को भाजपा का उम्मीदवार घोषित करने की संभावना बढ़ गई है।

वहीं, कांग्रेस से उषा तिवारी के नाम की घोषणा आज शाम तक होने की उम्मीद है। उषा तिवारी को कांग्रेस का वरिष्ठ और मजबूत चेहरा माना जा रहा है।

अगर दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा करती हैं, तो नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए संजू देवी राजपूत और उषा तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यह चुनाव कोरबा नगर निगम के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Latest News

Vande Bharat Sleeper Train Starts : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हुई शुरू, पीएम मोदी ने मालदा से दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली/मालदा।' देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शनिवार को शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

More Articles Like This