Sunday, February 8, 2026

बेशकीमती शासकीय जमीन पर कब्जा, जिम्मेदार विभाग गहरी नींद में या है उनकी मौन स्वीकृति ?

Must Read

कोरबा :- जिला मुख्यालय से महज कुछ दूर पर स्थित नगर निगम के वार्ड नं 34 दादरखुर्द में दिनों दिन बेशकीमती शासकीय जमीन पर कब्जा करने की होड़ मची हुई है। भू माफिया दादर खुर्द में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर दिन दहाड़े जेसीबी मशीन चला रहे हैं और रातों रात मकान बना कर अवैध कब्जा कर रहे हैं।

 

जानकारी और सूत्रों के हवाले से दादरखुर्द से ढेलवाडीह जाने वाले मार्ग पर स्थित श्मशान घाट से लगी हुई लगभग पांच एकड़ जमीन पर रातों रात मकान बनाकर अवैध कब्जा किया गया है जानकारी के अनुसार शासकीय जमीन अवैध कब्जा एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा किया गया गांव वालों का कहना है यह जमीन सरकारी है और गांव की निस्तार की जमीन है लेकिन इन दिनों गांव में जमीन का दाम आसमान छू रहे हैं जिससे सरकारी जमीन का खरीदी विक्री का काम जोरों पर है इसलिए स्थानीय जमीन माफियायों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जा करने की होड़ मची है और बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर अवैध रूप से राखड़ पाटा जा रहा है गांव वाले दबी जुबान इसका विरोध कर रहे हैं पार्षद को भी इसकी जानकारी है लेकिन भाजपा पार्षद का भू माफियायों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है?

 

 

जिम्मेदार राजस्व विभाग के हल्का पटवारी और नगर निगम कोरबा भी गहरी नींद में हैं पटवारी भी अपने अधीनस्थ गांव में हो रहे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा है और न ही इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दें रहे हैं? नगर निगम कोरबा भी अपने क्षेत्र में हो रहे सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कठोर कार्यवाही नहीं होने से भू माफियायों का हौसला सातवें आसमान पर हैं और हर बार कायदा कानून जिला प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं और बदस्तूर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का खेल कर रहे हैं।

    Latest News

    Omar Abdullah Budget 2026 : J&K विधानसभा में देवयानी राणा का पहला हमला, बजट पर सवालों के बीच NC विधायकों ने भी बजाई ताली

    Omar Abdullah Budget 2026 , JAMMU & KASHMIR — जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शनिवार को एक असामान्य दृश्य सामने आया...

    More Articles Like This