Monday, September 1, 2025

बस्तर पुलिस की कार्रवाई: चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने बोधघाट थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश दाहिया (21) पर रात के समय छत से बर्तन और गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर CCTV फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने अपराध कबूल कर चोरी किए सामान पेश किए, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश उसेंडी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर, 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत...

More Articles Like This