Tuesday, February 24, 2026

बस्तर: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 100 पेटी गोवा व्हिस्की जप्त

Must Read

बस्तर, थाना बड़ांजी। पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक CG 17 LA 9565 से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 100 पेटी जप्त की है। कुल मात्रा लगभग 900 लीटर, कीमत करीब 6.4 लाख रुपए आंकी गई है। वाहन की कीमत लगभग 7 लाख रुपए है।

जानकारी के अनुसार, वाहन चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ थाना बड़ांजी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा और अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही हुई। निरीक्षक केशरी चंद साहू की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टकरागुड़ा-बेलर रोड पर रेड कर शराब और वाहन जब्त किए।

टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: सउनि पुरुषोत्तम नायडू, प्र.आर. रघुराज नाग, लाला राम ध्रुव, अशोक मांडवी, सोमेंदु चक्रवर्ती, आरक्षक सुखमन पांडेय, जगत नाग, सुबरू कश्यप, विनायक नाग।

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This