रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला से रेप हुआ है। बस ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया।
इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया। आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी।
इससे पहले महिला से गैंगरेप की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ही आरोपी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में 19 साल की आदिवासी लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। वारदात के दौरान उसकी सहेली भाग निकली। आरोपियों में लड़की का बॉयफ्रेंड और उसके 4 दोस्त शामिल हैं। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 7 अन्य साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है।