Friday, February 13, 2026

फुटकर व्यापारियों को सुविधाएं देने में नाकाम निगम प्रशासन का अत्यधिक राशि वसूलना सरासर गलत– राजेंद्र पटवा

Must Read

जगदलपुर
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने फुटकर व्यापारियों से अत्यधिक राशि वसूलने को लेकर भाजपा सरकार व नगर निगम प्रशासन पर तंज कसते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा जगदलपुर में निगम प्रशासन द्वारा फुटकर व्यापारियों से मनमानी अत्यधिक राशि की वसूली करना सरासर गलत है डबल इंजन की भाजपा सरकार सिर्फ वसूलीबाज सरकार बन चुकी है अब फुटकर व्यापारियों को अपने धंधा करने वाले स्थान पर फुट वर्ग के हिसाब से ज्यादा पैसा देना होगा मतलब जो राशि वसूली जाती थी उसका लगभग डबल राशि देनी होगी।नगर निगम द्वारा फुटकर व्यापारी, जो अपनी दैनिक आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं, निगम द्वारा अधिक राशि लेने से बेहद परेशान हैं।निर्धारित दरों को अब अधिक कर वसूली करना छोटे व्यापारियों के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ पैदा कर दिया है जिसके चलते यह छोटे व्यापारियों की आजीविका को सीधे प्रभावित कर रहा है जगदलपुर नगर निगम फुटकर व्यापारियों से राशि तो लेती है किन्तु फुटकर व्यापारियों को उनकी सुविधाएं विकसित करने में नाकाम दिखती है नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे बताएं क्या ऐसे संवारेंगे शहर ..!इस तरह की कार्रवाई शहर के छोटे व्यवसायों को कमजोर करती है।निगम प्रशासन को फुटकर व्यापारियों की चिंताओं को समझते हुए उचित कदम उठना चाहिए, न कि उन पर अतिरिक्त बोझ डालना चाहिए।

डबल इंजन की भाजपा सरकार में मुनाफाखोरी चरम पर है विभाग कोई भी हो वसूलीबाजी जोरो पर है प्रदेश की साय सरकार रोजगार देने नाकाम साबित हो चुकी है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है वहीं बेरोज़गार युवा अपने रोजगार हेतु अगर कोई कार्य कर रहे हैं तो भाजपा सरकार उनसे ही अत्यधिक राशि वसूलने का कार्य कर रही है इतना ही नहीं मंदिर के सामने फुल माला सहित पूजन सामग्री का छोटा धंधा करने वाले व्यापारियों को भी निगम प्रशासन ने नहीं छोड़ा आज पर्यंत तक मंदिर के सामने धंधा करने वाले व्यापारियों से कोई भी राशि नहीं ली जाती थी किंतु अब निगम प्रशासन द्वारा उनसे भी राशि वसूलने का यह कुत्सित कार्य किया जा रहा है भाजपा सरकार की इस वसूलीबाजी का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है विकास से कोषों दूर शहर जगदलपुर डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकासतंत्र गायब हो चुका है और नगर निगम लुटतंत्र का अड्डा बन चुका है।

राजेंद्र पटवा ने आगे कहा कि नगर निगम की यह कार्यवाही फुटकर व्यापारियों खासकर छोटे कारोबारियों को आर्थिक संकट में डालने का कार्य कर रहा हैं,अपनी दैनिक आजीविका के लिए सुबह से रात तक संघर्ष करने वाले व्यापारियों से अत्यधिक राशि वसूलना बंद करे निगम प्रशासन व भाजपा सरकार मनमानी दरों पर रोक लगाएं कांग्रेस पार्टी कड़ी चेतावनी देती है कि निगम में बैठी भाजपा सरकार व नगर निगम प्रशासन फुटकर व्यापारियों की हितों को समझते हुए एक बार पुनः पुनर्विचार कर उचित दरें निर्धारित करें ताकि फुटकर व्यापारियों को आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े और न ही उनकी आजीविका प्रभावित हो अन्यथा कांग्रेस पार्टी नगर निगम जगदलपुर के खिलाफ उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी महापौर संजय पांडे व निगम प्रशासन की होगी..!

    Latest News

    Defense Ministry Mega Deal : रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला 3.60 लाख करोड़ के सैन्य प्रस्तावों को मंजूरी, राफेल और P-8I से बढ़ेगी भारत...

    Defense Ministry Mega Deal , नई दिल्ली — भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों...

    More Articles Like This