बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
श्री नेताम अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने सेवा काल में सदैव निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।
जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने दिवंगत उप निरीक्षक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने की बात कही है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
