Friday, February 27, 2026

जिले में डीएलसीसी और डीएलआरसी की तिमाही बैठक संपन्न

Must Read

सूरजपुर/27 फरवरी 2026/ जिले में विकासोन्मुख वित्तीय गतिविधियों को तेज़ गति देने और बैंकों तथा सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से डीएलसीसी/डीएलआरसी की तिमाही बैठक आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, आरबीआई एजीएम श्री दिपेश तिवारी, डीडीएम श्री अनुपम तिवारी, एलडीएम श्री आनंद प्रकाश मिंज विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। योजना से अधिक से अधिक संख्या में जिलेवासी जुड़े इस हेतु उन्होने बैंकर्स को आवश्यक सहयोग करने की अपील की। उन्होने कहा योजना के लक्ष्य को पूरा करने में बैंकर्स संबंधित विभाग और वेंडर्स से बेहतर समन्वय स्थापित करें। योजना से जुड़ने के इच्छुक हितग्राहियों के लिए एक चेक लिस्ट निर्धारित करें ताकि हितग्राही उस चेक लिस्ट के आधार पर वांछित दस्तावेज प्रस्तुत कर बैंक से ऋण या लोन प्राप्त कर सकें।
बैठक में जमा अग्रिम व ऋण जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना (एसीपी) वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति, स्वयं सहायता समूह को नगद ऋण सीमा की प्रगति, स्वयं सहायता समूह को प्रदाय मुद्रा ऋण की प्रगति, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति पर, पशुपालन और मत्स्यपालन हेतु क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति, व्यक्तिगत, समूह व बैंक लिनकेज प्रगति, अंत्योदय स्वरोजगार योजना (एसटी, एससी) की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री जनधन योजना की प्रगति पर क्रमवार चर्चा की गई।

    Latest News

    Shankaracharya : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत’ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक; अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

    प्रयागराज | यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

    More Articles Like This