Monday, October 20, 2025

जाम में फंसा मुख्यमंत्री का काफिला, पुलिस महकमे में मची अफरातफरी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम की गंभीर स्थिति का ताजा उदाहरण बुधवार को देखने को मिला, जब पंजाबी बाग इलाके में लगा भीषण जाम मुख्यमंत्री के काफिले को भी अपनी चपेट में ले बैठा।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही पंजाबी बाग इलाके से गुजर रहा था, वहां पहले से ही भारी ट्रैफिक लगा हुआ था। स्थिति ऐसी हो गई कि खुद मुख्यमंत्री का काफिला कई मिनटों तक जाम में फंसा रहा।

मुख्यमंत्री का काफिला जाम में फंसते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद काफिले को जाम से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह मामला राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है। आम लोगों को पहले से ही रोजाना जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है और अब जब खुद मुख्यमंत्री का काफिला इसमें फंसा, तो स्थिति की गंभीरता और भी स्पष्ट हो गई है।

Latest News

Weather Alert on Diwali: बारिश और आंधी से सजेगी दिवाली! मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Weather Alert on Diwali रायपुर (छत्तीसगढ़), 19 अक्टूबर 2025 — दीपावली के दिन जहां लोग रौशनी और खुशियों की...

More Articles Like This