-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आगामी 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक 12वीं की परीक्षा एवं 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 सत्र की इन परीक्षाओं की बस्तर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष भी परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी। जिले में कुल 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं , जिसमें हायर सेकेंडरी के 90 और हाईस्कूल परीक्षा के 15 केंद्र बनाए गए हैं।इस परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राध्यक्षों की नियुक्तियां भी की जा चुकी है। परीक्षा के व्यवस्थित संचालन और नकल रोकने के लिए उड़न दस्ता टीमों का भी गठन हो चुका है। जिले भर में उड़नदस्ता की कुल 15 टीमें गठित की गई है । जिसमें अनुभाग स्तर पर 5 टीमें,जिला स्तर पर 3 टीमें और विकासखंड स्तर पर 7 टीमों का गठन किया गया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार इस वर्ष बस्तर जिले की हाईस्कूल परीक्षा में 9080 छात्र छात्राएं और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 7023 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने जानकारी देते हुए बताया आज सोमवार से 10 वीं – 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को गोपनीय रूप से संचालित करने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई हैं । उन्होंने बताया कि परीक्षा के निर्विघ्न संचालन के लिए जिले भर में उड़नदस्ता की कुल 15 टीमें गठित की गई है । जिसमें अनुभाग स्तर पर 5 टीमें,जिला स्तर पर 3 टीमें और विकासखंड स्तर पर 7 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें जिला स्तर के अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी , सहायक आयुक्त और मिशन समन्वयक ,सहित पर प्राचार्य और व्याख्याता जिला स्तर की टीम में होंगे।इसी तरह अनुभाग स्तर पर जिले के पांचों अनुभाग के दंडाधिकारी और प्राचार्य और व्याख्याता होंगे।
छत्तीसगढ़ मथ्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 – 12 वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रश्न पत्रों का शुरू हुआ वितरण,105 परीक्षा केंद्रों में 16103 विद्यार्थी देंगे परीक्षा,15 उड़न दस्ता टीमें करेंगी निगरानी, 12 वीं की परीक्षा 20 फरवरी से और 10 वीं की 21 फरवरी से होगी शुरू
Must Read
