कोर्ट में छलके रानू साहू के आंसू…बोलीं- प्रताड़ित कर रहे

Must Read

निलंबित IAS रानू साहू अब छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में ED की रिमांड पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को जेल में बंद साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी रानू से हर दिन 7 घंटे तक पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट ने इसके लिए ED को 5 दिन का समय दिया है। सुनवाई के दौरान रानू साहू के कोर्ट में आंसू छलक पड़े। इस दौरान आंसू पोछते हुए उन्होंने कहा- मैं स्ट्रॉन्ग हूं।

दरअसल, ED ने रानू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गुरुवार को रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस दौरान रानू साहू की आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कोर्ट में कहा- प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

रानू साहू इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिसकर्मी कोर्ट में पेशी के लिए उन्हें लेकर पहुंचे थे।
रानू साहू इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिसकर्मी कोर्ट में पेशी के लिए उन्हें लेकर पहुंचे थे।

रानू साहू बोलीं- एक साथ सारे केस लगा दीजिए

निलंबित IAS ने कहा- कोल मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। उसके बाद भी एक के बाद एक केस लगाए जा रहे हैं। एक साथ सारा केस लगा दीजिए। रानू साहू ने कहा- जेल में रहते 16 महीने हो चुके हैं। एक-दो साल और रह सकती हूंं।

रानू साहू ने आरोप लगाया कि उनका हेल्थ चेकअप नहीं किया जाता है। उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा-मुझे सोनोग्राफी और अन्य चेकअप करवाना है, लेकिन कई महीनों से यह नहीं हो पा रहा है।

    Latest News

    Bihar Elections: बिहार चुनाव में सुशांत का नाम फिर चर्चा में, बहन दिव्या ने भरा नामांकन

    Bihar Elections पटना, 13 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में एक नया...

    More Articles Like This