Monday, October 20, 2025

कोरबा: मां कोसगाई सेवा समिति ने उठाई आवाज, अवैध वसूली पर बवाल, बैरियर पर मारपीट का वीडियो वायरल

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। मां कोसगाई सेवा/पूजा समिति ने बांगो थाना प्रभारी से शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें महिला स्व-सहायता समूह पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। समिति का कहना है कि पिछले नवरात्र में उनके सहयोग से सफाई व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के लिए दोपहिया वाहनों से ₹10 और चार पहिया वाहनों से ₹20 शुल्क लिया जाता था। लेकिन इस बार समिति के बिना अनुमति के ही महिला समूह द्वारा दोपहिया से ₹20 और चार पहिया से ₹50 तक वसूला जा रहा है।

बढ़ते शुल्क से श्रद्धालुओं में नाराजगी
नवरात्रि के दौरान भक्त बड़ी संख्या में मां कोसगाई के दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं को पहले से तय शुल्क की जानकारी थी, लेकिन इस बार अचानक शुल्क में बढ़ोतरी ने लोगों को असमंजस में डाल दिया। कई श्रद्धालुओं ने इसे जबरन वसूली करार दिया है।

बैरियर पर बढ़ते विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
अवैध वसूली को लेकर बैरियर पर आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। हाल ही में वसूली के दौरान श्रद्धालुओं और महिला समूह के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा गर्म हो गई है।

समिति ने की पुलिस कार्रवाई की मांग
मां कोसगाई सेवा/पूजा समिति ने इस मामले में बांगो थाना प्रभारी से लिखित शिकायत कर अवैध वसूली को तुरंत रोकने और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This