Monday, February 23, 2026

अनुनय कान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

Must Read

सक्ति नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अनुनय कान्वेंट स्कूल में दिनांक 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना विद्यालय के निदेशक योगेश साहू, अध्यक्ष तृप्ति साहू एवं समस्त शिक्षकों द्वारा की गई। पूजा कार्यक्रम पंडित भोला शंकर तिवारी के द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया और मां सरस्वती से सद्बुद्धि, ज्ञान, एकाग्रता और अच्छे संस्कार की प्रार्थना की। मां सरस्वती की पूजा से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की इच्छा बढ़ती है।
इस अवसर पर सरस्वती वंदना पर आधारित गीतों के मिश्रण पर छात्राओं आंचल पटेल, रिद्धिमा चंद्र, प्रियशी गबेल, किरण देवांगन, सृष्टि देवांगन, सिया पटेल, स्वाति क्षत्रिय, लक्षिता यादव एवं भूमि सिदार ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर मां सरस्वती की वंदना की।
विद्यालय के निदेशक ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व बच्चों को शिक्षा, ज्ञान और अच्छे संस्कारों से जोड़ता है तथा उनमें सकारात्मक सोच और हमारी संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करता है। पूजा के पश्चात विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर शैक्षिक विकास की कामना की।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This