भा.ज.यु.मो के मंडल अध्यक्ष के ऊपर प्राण घातक हमले को लेकर युवा मोर्चा ने गृहमंत्री का किया पुतला दहन

Must Read

भा.ज.यु.मो के मंडल अध्यक्ष के ऊपर प्राण घातक हमले को लेकर युवा मोर्चा ने गृहमंत्री का किया पुतला दहन

भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के सह पर मारा जा रहा हैं – श्रीष मिश्रा

जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रेत माफिया द्वारा सूरजपूर ज़िले के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह जी पर जानलेवा हमला किया गया। जिससे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भाजयुमो के द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रही है,। आज जगदलपुर के गोलबाजार चौक में पुलिस बल के साथ झूमा-झटकी के बीच भाजयुमो जगदलपुर मंडल द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पश्चात नगर मंडल अध्यक्ष श्रीष मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर रेत माफिया के हमले से राज्य की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था का पता चलता है, राज्य में अपराधी व माफिया बेलगाम है, जनता को सुरक्षा देने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्णरूप से विफल हो चुकी है,इस घटना से पुनः प्रदेश की कांग्रेस सरकार व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के ख़िलाफ़ जन आक्रोश जैसी इस्तिथि निर्मित हो गई है।

आज इस पुतला दहन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका सोरी,अतुल कौशल,मनोज पटेल,संजय उपाध्याय,शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, पिंटू साव,रोहित खत्री,सूर्यभूषण सिंग,बंटू पांडे, योगेश मिश्रा,विकास पात्रों,आनंद झा,यजुवेंद्र सिंह,प्रेम यादव,हरीश पारेख,शेखर शर्मा,कृष्णा नारायण,अमित रामटेके,अनिमेष चौहान,पृथ्वी सिंग,राज पांडे,योगेश पाणिग्रही,सूरज मिश्रा सहित अन्य भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This