मेला दिखाने का झांसा देकर युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

Must Read

मेला दिखाने का झांसा देकर युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

रांची: जतरा मेला दिखाने का झांसा देकर पांच युवकों ने नाबालिग लड़की से रातू के टिगराटोली में शुक्रवार की रात गैंगरेप किया। वहीं नाबालिग की सहेली किसी तरह लड़कों की चंगुल से भाग निकलने में सफल रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पांचों आरोपियों को पकड़कर रातू पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में रातू के तिगड़ा का सुभाष तिर्की, सिमलिया के भिह्वा का विशाल मुंडा, महादेव टंगरा का सोनू लोहरा, उत्तम मुडा और संजू मुंडा हैं।

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली है। प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह अपनी सहेली के साथ शुक्रवार को रातू स्थित पैतृक आवास गई। इसी दौरान सुभाष तिर्की एवं विपिन मुंडा पहुंचे और उन दोनों को बहला-फुसलाकर जामटोली हेहल में जतरा घुमाने के बहाने बाइक से टिगराटोली गांव ले आए।

वहां पहले से सोनू लोहरा, उत्तम मुंडा और संजू मुंडा मौजूद थे। उनके पहुंचते ही पांच युवक उन्हें मिट्टी के एक घर में ले गए और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस बीच मौका पाकर उसकी नाबालिग सहेली भागने में सफल रही।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This