Tuesday, February 10, 2026

जलता फटाखा फेंकने से मना करने पर मारा चाक युवक हुआ घायल मोहल्ले के बीच चौक में युवक की बदमाशी

Must Read

रायपुर राजधानी रायपुर में एक युवक पर जनता पटाखा फेंकने से मना करने पर चाकू से हमला हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी, जलते फटाका दूसरे युवक पर फेंक रहा था जब उसे मना किया तो उसने नाराज होकर गाली-गलौज कर हमला कर दिया। इस मामले में तिल्दा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह घटना 2 नवंबर के रात 12 बजे की है। तरुण संतवाणी ने थाने में शिकायत दी कि वह तिल्दा इलाके में मोहल्ले में चौक के पास खड़ा था। इस दौरान कैलाश उर्फ गोलू निषाद अपने दोस्त के साथ बुलेट में आया। फिर वह बुलेट से उतरकर फटाका जलाकर तरुण की तरफ फेंकने लगा। इस दौरान एक पटाखे के फूटने से तरुण घायल भी हो गया।

तरुण और उसके भाइयों ने जब युवा को ऐसा करने से रोका तो वह गाली गलौज करने लगा। इसके बाद कैलाश ने अपने पास रखे चाकू से तरुण की जांघ पर हमला कर दिया। इस हमले से तरुण लहूलुहान होकर घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी कैलाश को जेल भेज दिया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी सूर्या की तलाश की जा रही है।

    Latest News

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत पर सुनवाई

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत को चुनौती देने...

    More Articles Like This