Youth dies while dancing in marriage, video viral on social media
लखनऊ। शादी में डांस करने के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक डीजे की धुन पर नाच रहा था। इसी दौरान जमीन पर गिरा और उसकी जान चले गई। घटना एटा जिला, शाहजहांपुर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
#शाहजहांपुर: शादी में डांस करते-करते एक युवक की मौत, इसमें वह DJ और बैंड की धुन पर बैठकर डांस करता नजर आ रहा है। वह करीब 30 मिनट से डांस कर रहा था। इस बीच वह नाचते-नाचते जमीन पर गिर गया। परिजन तुरंत उसे लेकर एक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। #viralvideo pic.twitter.com/vAt5UfpO1b
— Anant Dev Pandey (@journalist_adp) June 17, 2023
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के कलान जनपद में शादी समारोह का कार्यक्रम था। राजा का रामपुर के मोहल्ला गड़ीवेश्यान निवासी मृतक के भाई ने बताया कि भाई का ससुराल जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव नगला गोकुल में है। शुक्रवार को साली की शादी थी। बरात थाना राजा का रामपुर ग्राम पहरा से गई थी उस शादी में हमारा सबसे छोटा भाई संजय ( 24 ) भी गया था। रात करीब दो बजे डीजे पर नाचते नाचते भाई गिर गया।
लोग समझे कि संजू जमीन पर लेटकर डांस कर रहा है, लेकिन जब वो काफी देर तक नहीं उठा तो उसे उठाने की कोशिश की गई। संजू द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर परिजन तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराए। उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने उसे मृत घोशित कर दिया। मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया।