Youth beaten to death on suspicion of cow theft, 14 people arrested so far
असम के शिवसागर जिले में गाय चोरी के संदेह में पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शिवसागर के पुलिस अधीक्षक शुभ्रज्योति बोरा ने कहा, घटना रविवार रात बामुनपुखुरी चाय बागान इलाके में हुई। लोगों के एक समूह ने गाय चोरी के संदेह में नजू अली नाम के व्यक्ति की पिटाई की थी। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल और बाद में जयसागर सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।हालांकि इलाज के दौरान गंभीर चोट होने के कारण उसने, दम तोड़ दिया।