Sunday, November 16, 2025

श्रीलंकन एयरलाइंस के विज्ञापन में हमारा रामायण पांच मिनट के वीडियो को देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

श्रीलंकाई एयरलाइंस ने एक आकर्षक विज्ञापन जारी किया है जो दर्शकों को श्रीलंका के प्रतिष्ठित रामायण स्थलों की यात्रा पर ले जाता है। विज्ञापन में एक दादी अपने पोते के साथ महाकाव्य की कहानी साझा करती है। रावण की गुफा और राम सेतु पुल जैसे वास्तविक जीवन के स्थानों को दिखाती है, जिससे देश को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा मिलता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंडियन इस वीडियो को देखकर काफी रिएक्ट कर रहे हैं।

श्रीलंकन एयरलाइंस का लेटेस्ट विज्ञापन इन दिनों भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। एयरलाइन कंपनी ने बड़े ही रोचक ढंग से श्रीलंका टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रामायण का सहारा लिया है। इस विज्ञापन में रामायण के जरिए देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया है।

एयरलाइन के पांच मिनट के इस वीडियो में श्रीलंका के उन स्थानों का जिक्र किया गया है, जो रामायण में हैं। भारत में इस विज्ञापन को बहुत सराहा जा रहा है। इस विज्ञापन में रावण की गुफा, सीता अम्मान मंदिर सहित श्रीलंका के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है।

इस विज्ञापन की शुरुआत में एक दादी अपने पोते को श्रीलंका के पर्यटन स्थलों के बारे में बताती हैं। वह रामायण में जिक्र किए गए स्थानों के बारे में उसे बताती हैं. जिनमें एला के पास रावण की गुफा भी है, जहां रावण ने सीता के अपहरण के बाद उन्हें रखा था। सीता अम्मान मंदिर जिसे अशोक वाटिका के नाम से जाना जाता है. उसके बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही रामसेतु का भी जिक्र किया गया है। रामायण की कथा के अनुसार भगवान राम ने वानर सेना की मदद से इस ब्रिज को तैयार कराया था।

विज्ञापन के एक दृश्य में बच्चा अपनी दादी से पूछता है कि क्या यह ब्रिज अभी भी मौजूद है? इस पर दादी जवाब देती हैं कि हां, तुम आज भी इसे देख सकते हो। वह कहती हैं कि रामायण में दर्शाए गए सभी स्थान वास्तविक हैं। आज हम लंका को श्रीलंका के तौर पर जानते हैं। कहा जा रहा है कि इस विज्ञापन को भारत के पर्यटकों और रामभक्तों को आकर्षित करने के मकसद से तैयार किया गया है।

इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि मैं अगले साल अपने दोस्तों के साथ टोक्यो जाने की योजना बना रहा था। इस विज्ञापन ने अब मुझे श्रीलंका जाने के लिए अपना मन बदलने को मजबूर कर दिया है। मुझे नहीं पता था कि श्रीलंका ने आज तक इन ऐतिहासिक स्थानों को संरक्षित रखा है। एक और भारतीय सोशल मीडिया यूजर मंजीत दास ने इस विज्ञापन की सराहना करते हुए कहा कि रामायण की स्पिरिट को आज भी जीवंत रखने के लिए श्रीलंका का आभार।

Latest News

Chhattisgarh firing news : अज्ञात हमलावरों ने युवक पर गोलियां चलाई, जामुल में पुलिस जांच

Chhattisgarh firing news : दुर्ग, 15 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर...

More Articles Like This