वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Must Read

World Environment Day was celebrated by planting trees

जांजगीर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले के अमृत सरोवर स्थलों के पास विशेष उत्सव आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत कटनई के देवरी अमृतसरोवर स्थल पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 51 वृक्ष लगाया गया। जिसमें अमरूद, आम, गंगा इमली, करन, सोन पेड़, जामुन जैसे पेड़ शामिल है।

महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत गांव में पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 5 जून से 12 जून तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है‌। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रोजगार सहायक विजेंद्र कश्यप, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेम यादव, सरपंच केवल प्रसाद भारद्वाज पंच संजय बंजारे मनरेगा मेटगण रामायण कश्यप, सूर्य प्रकाश धिरही, महेंद्र कश्यप, जयप्रकाश धिरही, अमित मार्बल, रंजीत मार्बल, राम कुमारी, श्रमिक प्रहलाद विश्वकर्मा, विशाल डहरिया, बलिराम, भिखारी लाल, पवन लहरे, जगत नारायण, सुभाष चंद्र, दरूवन बाई, राहीबाई, दुलौरीन, बृहस्पति, चंद्रमा बाई सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This