पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जुटें कार्यकर्ता – विद्याशरण तिवारी

Must Read

पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जुटें कार्यकर्ता – विद्याशरण तिवारी

जगदलपुर भाजपा नगरनार मण्डल कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरूवार को आड़ावाल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से अवगत कराया गया और आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां अभी से आरंभ करने कहा गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को विजय प्राप्त हुई है।

तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार है। आगामी पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करनी है, जिसके लिये अभी से रणनीति बनाकर पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में सजगता से कार्य करें। भाजपा की ताकत कार्यकर्ता ही है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर जोर देते हुये एक पेड़ माँ के नाम अभियान को वृहद रुप से समूचे मण्डल में संचालित करने कहा।

जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी रामाश्रय सिंह ने आगामी कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और जनता से जुड़े कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने कहा। मण्डल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने समस्त कार्यकर्ताओं से नगरनार मण्डल की सभी 31 पंचायत, ग्यारह जनपद व जिला पंचायत में भाजपा का परचम लहराने आह्वान किया। मोहन सेठिया ने शोक प्रस्ताव में दिवंगत कार्यकर्ताओं, उनके परिजनों श्रंद्धाजलि दी। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पन्द्रे ने किया।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This