Women broke records in assembly elections : विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने तोड़ा रिकॉर्ड, 18 सीटों पर महिलाओं का दबदबा

Must Read

विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने तोड़ा रिकॉर्ड, 18 सीटों पर महिलाओं का दबदबा

छत्तीसगढ़ के विधानसभा में पहली बार एक साथ निर्वाचित होकर 18 महिलाएं सदन में पहुंचेगी। प्रदेश के सरगुजा संभाग से सबसे अधिक छह महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। पिछली बार 2018 के चुनाव में 13 महिलाएं सदन पहुंचीं थी। इसके बाद उपचुनाव से तीन अन्य महिलाएं भी जीती थीं। इस बार एक ही झटके में भाजपा से आठ और कांग्रेस से 10 महिलाएं एक साथ शपथ लेंगी। गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 18 महिलाओं को टिकट दिया था।

भाजपा की महिला विधायकों में भरतपुर-सोनहट से रेणुका सिंह, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते, सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर से रायमुनि भगत, पत्थलगांव से गोमती साय, पंडरिया से भावना बोहरा और कोंडागांव से लता उसेंडी विधायक बनी हैं।

लैलुंगा विधायक विद्यावती सिदार, सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े, सरायपाली से चातुरीनंद, बिलाईगढ़ से कविता प्रान लहरे, सिहावा से अंबिका मरकाम, संजारी बालोद से संगीता सिन्हा, डौंडी लोहारा से अनिला भेड़िया, खैरागढ़ से यशोदा निलंबर वर्मा, डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल और भानुप्रतापपुर से सावित्री मनोज मंडावी विधायक बनी हैं।

Latest News

*बांद्रा में नए उच्च न्यायालय परिसर का भूमि पूजन, मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने किया शिलान्यास*

*मुंबई, 23 सितंबर:* बॉम्बे हाई कोर्ट के प्रस्तावित नए परिसर का भूमि पूजन समारोह आज बांद्रा पूर्व में आयोजित...

More Articles Like This