Woman injured due to beating – पिटाई से महिला हुई घायल, एक्सीडेंट बता कराया इलाज, थाने में केस दर्ज

Must Read

Woman injured due to beating, treated as accident, case registered in police station

कोरबा। 2 सप्ताह पहले शराब के नशे में पति की पिटाई से महिला घायल हो गई तो उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक्सीडेंट में घायल होना बताकर इलाज कराया गया। मामले में आरोपी पति के खिलाफ आज केस दर्ज कर लिया गया है।

बांगो थाना अंतर्गत केतमा गांव निवासी संगीता सिंह ने बताया कि उसने 6 साल पहले निर्मल सिंह से शादी की। वर्तमान में उसके 3 साल की बेटी और एक साल का बेटा है। वह 5 माह से गर्भवती भी है। इसके बावजूद उसका पति निर्मल सिंह नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता रहता है। 2 सप्ताह पहले 12 फरवरी रात 9 बजे निर्मल सिंह शराब पीकर घर लौटा। तब गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए उसने लकड़ी के डंडे से उसे पीटा।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This