हाजीपुर में बही 95KM दूर मोकामा में जिंदा मिली महिला:24 घंटे गंगा की लहरों से जूझती रही, अकड़ गया था शरीर, बोली-तैरना नहीं जानती

Must Read

बिहार के सोनपुर में गंगा नदी में बही महिला 95 KM दूर मोकामा में मिली, वो भी जिंदा। वो 24 घंटे तक गंगा की तेज धार से खुद को बचाने के लिए जूझती रही। महिला का नाम प्रमिला देवी (60) है।

प्रमिला अपने पति के साथ वैशाली के सोनपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को नवरात्र पर गंगा स्नान के लिए गई थी। दोनों नहाने के दौरान नदी के गहरे पानी में चले गए और तेज धार में बहने लगे। लगभग 24 घंटे बाद मोकामा में लोगों ने प्रमिला को सही सलामत नदी से निकाल लिया।

वहीं पति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला का कहना है कि कि उसे तैरना नहीं आता है। वो गंगा में बहती चीजों के सहारे खुद को बचाती रही और मोकामा में लोगों ने उसे बचा लिया। पानी में 24 घंटे रहने की वजह से महिला का पूरा शरीर अकड़ गया था।

मोकामा के मेकरा गांव के सोनू पहलवान ने बताया वो गंगा किनारे बैठे थे। अचानक उसे एक महिला के चिल्लाने की आवाज आई। सोनू ने दोस्तों के साथ मिलकर नदी में नाव उतारी और आवाज की दिशा में बढ़ चले।

सोनू पहलवान ने बताया कि महिला गंगा नदी की बीच धारा में बहती जा रही थी। वह बचाने की गुहार लगाकर बेहोश हो गई थी। महिला को किसी तरह गंगा नदी की तेज धारा से खींचकर नाव में चढ़ा लिया। उसका हाथ-पैर पूरी तरह से अकड़ गया था।प्रमिला को गांव में लाया गया। महिला की हालत ठीक नहीं थी। शरीर बुरी तरह अकड़ा हुआ था। गांव की महिलाओं ने तेल मालिश की। डॉक्टर को बुलाया गया। इलाज के बाद अब महिला ठीक है। उसके घर वालों को सूचना दी गई। प्रमिला ने बताया कि गांव के लोगों ने बहुत मदद और सेवा की। महिला के ठीक होने के बाद उसने अपने घर वालों को जानकारी दी। घर वालों हाजीपुर से मोकामा आए प्रमिला देवी को साथ लेकर चले गए।

Latest News

Big Breaking: MP की फैक्ट्री में बन रही थी ड्रग्स, NCB ने ATS गुजरात के साथ 1800 करोड़ की ड्रग्स बरामद की

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने...

More Articles Like This