महिला से 29 लाख की ठगी:500 बैंक अकाउंट कराए गए होल्ड, आरोपी को गुजरात से रायपुर उठा ले आई पुलिस

Must Read

रायपुर में एक महिला से 29 लाख 50 हजार की ऑनलाइन ठगी हो गई। महिला को ठग ने गूगल में रिव्यू करके पार्ट टाइम जॉब के बहाने पैसे देने की बात की। जब महिला जाल में फंस गई तो उन्होंने उसे इन्वेस्टमेंट के नाम पर टास्क दिए। टास्क पूरा हो जाने पर वर्चुअल अकाउंट में बढ़े हुए रुपए दिखाए।

महिला ने लालच में आकर एक बड़ी रकम खो दी। तब उसे ठगी का एहसास हुआ, फिर उसने पुलिस के पास शिकायत की। इस मामले में साइबर पुलिस ने गुजरात से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

साइबर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी श्वेता मेहरा के पास गूगल रिव्यू करके पार्ट टाइम जॉब का ऑनलाइन ऑफर आया। शुरुआत में उसने कुछ गूगल रिव्यू किया तो उनके खाते में कुछ रकम आई। यह पैसे ठग ने महिला को जाल में फंसाने के लिए दिए थे। महिला को यह काम आसान लगा। इसके बाद ठग ने उसे कई और टास्क दिए।

 

महिला ने इन टास्क को पूरा किया तो उसके वर्चुअल अकाउंट में प्रॉफिट दिखने लगा। ठग ने कहा कि ये पैसे आपके अकाउंट में भेज दिए जाएंगे। इसी तरह महिला ने कई किस्तों में करीब साढे 29 लाख रुपए इन्वेस्ट करने के नाम से ठग को ट्रांसफर कर दिए।

कुछ महीनों बाद महिला को जब पैसे वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ और विधानसभा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में साइबर पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल करते हुए। करीब 500 बैंक खाता होल्ड किया।

 

तकनीकी जानकारी से पता चला कि इस मामले में धोखाधड़ी करने वालों में से एक गुजरात के सूरत का रहने वाला नरेंद्र हिम्मत भाई कुंडलिया है। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर रायपुर ले आई। पुलिस ने आरोपी के 74 लाख रुपए कीमत के मकान को सील कर दिया है, जिसे आरोपी ने कुछ दिन पहले ही खरीदा था।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This