पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए महिला ने काट दी हाथ की नस

Must Read

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए महिला ने काट दी हाथ की नस

इंदौर: मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है, जहां कथा में रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं कथा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद करते हुए हाथ की नस काट ली।

महिला के द्वारा किए गए इस कृत्य के बाद हड़कंप मच गया, जहां तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, महिला बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद कर रही थी। वहीं देखते ही देखते महिला ने अपने हाथों की नस काट ली। बागेश्वर सरकार की कथा में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जहां आगामी 2 मई को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This