Thursday, February 12, 2026

Woman cheated of Rs 6 lakh: रायपुर में महिला से धोखाधड़ी, लोन और दुकान का दिखाया सपना, वसूले 6 लाख

Must Read

Woman cheated of Rs 6 lakh रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला को लोन और दुकान दिलाने का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता किरण जैसवार ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

drug addict’s hooliganism: खरमोरा में युवक की दरिंदगी, पीड़ितों की हालत नाजुक

पीड़िता किरण जैसवार रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी जान-पहचान खुशबू सोनी नाम की महिला से हुई थी। उस समय किरण ने पेस्ट्री की एक छोटी दुकान खोली थी और भविष्य में बड़ा व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही थीं। इसी दौरान खुशबू ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह कम ब्याज पर मुद्रा लोन और बस स्टैंड के पास दुकान दिलाने में मदद करेगी।

dead body near asphalt plant: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज? रायगढ़ में ग्रामीण की संदिग्ध मौत

विश्वास में लेकर खुशबू ने किरण से आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और सभी चेकों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इसके बाद एक साल तक खुशबू उन्हें लोन और दुकान के नाम पर इधर-उधर घुमाती रही। कई बार पीड़िता से कोरे कागजों पर भी हस्ताक्षर करवाए गए और वकील के माध्यम से दस्तावेज़ तैयार करवाए गए।

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This