कलेक्ट्रेट कार्यालय में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Must Read

कलेक्ट्रेट कार्यालय में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

कोरबा जिले में कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब यहां आई एक महिला ने अप्रत्याशित ढंग से अग्निस्नान करने की कोशिश की। उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में तैनात महिला पुलिस ने महिला की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार महिला जमीन विवाद से जुड़ी समस्या लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। घटनाक्रम के बाद जनदर्शन से बाहर आकर अपर कलेक्टर ने समस्या सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाते हुए जांच के निर्देश दिए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This