मून मिशन में पहली बार होगी महिला एस्ट्रोनॉट, नासा ने ट्विटर पर दी जानकारी

Must Read

Woman Astronaut will be the first time in Moon Mission, NASA gave information on Twitter

नासा ने सोमवार को आगामी चंद्र मिशन के लिए अपने चार सदस्यीय चालक दल की घोषणा की। जिसमें पहली बार एक महिला और एक अफ्रीकी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। मिशन के अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। यह 50 साल से भी ज्यादा समय के बाद चंद्रमा पर दूसरी यात्रा होगी। पहली यात्रा साल 1972 में हुई थी।

इन चार अंतरिक्ष यात्रियों को 18 अंतरिक्ष यात्रियों के एक पूल से चुना गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका से 2024 में लॉन्च होने वाले आर्टेमिस-II मिशन के लिए सौंपी गई चालक दल की लिस्ट में शामिल हैं – क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड विस्मैन और जेरेमी हैनसेन।

क्रिस्टीना कोच नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, कोच के पास सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड है। इनमें से हेनसेन को छोड़ बाकी पहले भी अंतरिक्ष में जा चुके हैं। इससे पहले अपोलो मिशन के दौरान, नासा ने 1968 से 1972 तक 24 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा था। चारो अंतरिक्ष यात्री 2024 के दिसंबर से पहले केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किए जाने वाले रॉकेट की मदद से चांद तक जाएंगे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This