डिप्टी कलेक्टर निशा लड़ेगी विधानसभा चुनाव? क्या मिलेगा इस्तीफा? फैसला आज…

Must Read

डिप्टी कलेक्टर निशा लड़ेगी विधानसभा चुनाव? क्या मिलेगा इस्तीफा? फैसला आज…

मध्यप्रदेश – मध्य प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत निशा बांगरे अब चुनाव के मैदान पर उतर चुकी है। वह चुनाव लड़ने के लिए अपना इस्तीफा राज्य शासन को दी थी लेकिन राज्य शासन ने मंजूरी नहीं किया था। इसके पीछे निशा की विभागीय जांच चलना कारण बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को 3 महीने से अधिक का समय हो चुका है। अब हाई कोर्ट ने शासन को निर्णय लेने के लिए आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार होगा कि नहीं बीते कई दिनों से यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। शासन को निशा के इस्तीफा पर आज सोमवार तक फैसला लेना है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि निशा की सुबह की तस्वीर जल्द साफ हो जाएगी।

बता दे निशा के इस्तीफे के इंतजार में कांग्रेस भी है। कांग्रेस ने आमला सीट को होल्ड किया हुआ है। निशा डिप्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़कर आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। इसके लिए उन्होंने करीब 3 महीने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया है।

लेकिन राज्य सरकार ने इसे अब तक स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में निशा ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी, जिस पर उच्चतम न्यायालय ने हाई कोर्ट को यह आदेश दिया था कि इस मामले में जल्द निर्णय लिया जाए। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने शासन को 23 अक्टूबर तक निर्णय लेने का आदेश दिया है।

Latest News

मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

नेपानगर: मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की स्पेशल...

More Articles Like This