आज के बाद अलविदा हो जायेंगे 2 हजार रुपए के नोट?

Must Read

आज के बाद अलविदा हो जायेंगे 2 हजार रुपए के नोट?

नई दिल्ली – आरबीआई द्वारा जारी आदेश के तहत 30 सितंबर तक 2000 की करेंसी को बैंक में जमा करने, एक्सचेंज करने या खर्च करने के लिए कहा गया था। इसके बाद से लोगों ने अपने पास रखें 2000 रुपएके नोटों को बैंकों में जमा करना, खर्च करना शुरू कर दिया था।

जानकारी अनुसार लगभग 93% 2 हजार के नोट बैंकों में वापस आ चुकी है। लेकिन अब लोगों के बीच में एक सवाल है कि आखिरकार 30 सितंबर के बाद बचे हुए 2000 के नोटों का क्या होगा। हालांकि नोट को लेकर आने वाले समय में क्या उपयोग होगा इसके लिए किसी भी तरह का निर्देश आदेश जारी नहीं किया गया है।

यह भी माना जा रहा है कि 2000 रुपए के नोट अब बाजार के चलन से बाहर हो जाएंगे और इसके लेनदेन भी बंद हो जाएंगे। हालाकि आज 2000 रुपए के नोटों के बदलने की अंतिम दिन है। आगे आरबीआई इस पर क्या निर्णय लेती है यह देखने वाली बात होगी।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This