अवैध संबंध का शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Must Read

Wife murdered on suspicion of illicit relationship, accused husband arrested

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम निरतू में रहने वाले ग्रामीण ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वजन और गांव वालों को गुमराह करते हुए तबीयत खराब होने की बात कहता रहा। मायके वालों ने संदेह जताते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने संदेही पति को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सारंगढ़ में रहने वाली लोकेश्वरी सिंह की शादी 2005 में सीपत क्षेत्र के निरतू में रहने वाले घनश्याम सिंह ठाकुर से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। सोमवार की सुबह महिला देर तक सो रही थी। इस पर बेटा विकास उन्हें जगाने के लिए गया। मां के नहीं जागने पर उसने स्वजन को इसकी जानकारी दी। साथ ही गांव के डाक्टर को बुलाया। डाक्टर ने उसे मृत बताया।

इस पर विकास ने अपने मामा तुकांबर मैत्री को इसकी जानकारी दी। इसकी सूचना पर महिला के मायके वाले ग्राम निरतू आए। यहां महिला के शरीर में चोट के निशान और गले में खरोच देखकर उन्हें शंका हुई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देकर मामले की जांच करने कहा। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पीएम के बाद डाक्टरों ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर स्वजन से पूछताछ की। इसमें पता चला कि लोकेश्वरी का पति घनश्याम चरित्र शंका पर आए दिन विवाद और मारपीट करता था। रविवार की रात महिला अपने 14 साल के बेटे तारकेश और पति के साथ कमरे में सो रही थी। इसके बाद सुबह उसका शव मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही पति घनश्याम को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This