पति की हत्या कर शव के साथ लेटी रही पत्नी

Must Read

पति की हत्या कर शव के साथ लेटी रही पत्नी

झांसी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई  हैं।  यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और रातभर उसकी लाश के साथ लेटी रही। सुबह जब लोगों को इस घटना का पता चला तो सभी हैरान हो गए। महिला का कहना है कि उसका पति अपनी बेटी से रेप करना चाहता था। विरोध करने पर उसने मारपीट की। इसी दौरान बचाव में हमला किया, इसमें उसकी मौत हो गई। घटना मऊरानीपुर थाना का हैं। यहां रहने वाला मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी का कहना है कि वो शराब पीने का आदी था। नशे में अक्सर वो उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। जिससे सभी परेशान रहते थे।

महिला का कहना है कि मृतक शराब के नशे में घर आया और गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं बेटी के कपड़े फाड़ने लगा। विरोध करने पर उसने बेटी और उस पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव करते हुए उससे लाठी छीनी और उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला पूरी रात उसके साथ ही लेटी रही। सुबह इसकी  जानकारी मृतक की मां औरआस-पास के लोगों को हुई तो घटना कि सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने केस दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This