पत्नी देखती रही टीवी, पति ने बाथरूम में लगा ली फांसी

Must Read

पत्नी देखती रही टीवी, पति ने बाथरूम में लगा ली फांसी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ देर पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। इस बीच वह उठकर बाथरूम के लिए गया और वहां जाकर फांसी लगा ली। पत्नी ने उसे फॉरेन नीचे उतारा और पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। तब तक पति की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला का है जहां विनोद शर्मा (35) ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली, उससे पहले ही वह रात में अपनी पत्नी नेहा शर्मा के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। इस दौरान विनोद बाथरूम में गया। बाथरूम से गिरने की आवाज आने पर उसकी पत्नी फौरन वहां गई जाकर देखा तो विनोद ने फांसी लगा ली थी। नेहा ने उसे फौरन नीचे उतारा उसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This