Why should Jaisingh be included in BJP, there are already so many cases against him: Minister Lakhanlal Dewangan
कोरबा। हम लोग भाजपा में शामिल होने के लिए किसी पर दबाव नहीं बना रहे हैं। जयसिंह अग्रवाल को हम लोग क्यों भाजपा में शामिल कराएंगे, जिन पर पहले से ही इतने सारे केस हैं। ऐसे लोगों को पार्टी में कभी भी शामिल नहीं कराएंगे। वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारवार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बातें कहीं।
दस्तावेजीय प्रमाण में भी कार्यवाई के बजाय अधिकारियों की मनमानी? कलेक्टर आदेश को किया दरकिनार?
मंत्री लखनलाल का यह बयान उस वक्त आया है जब रायपुर में डॉ. चरणदास महंत ने बयान दिया था कि हमारे नेताओं को लगातार फोन कर रहे हैं। हमारे कई विधायक और पूर्व विधायक हैं जिनसे संपर्क में रहने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल का भी जिक्र किया था। इसे लेकर ही मंत्री लखनलाल से सवाल पूछा गया था। कैबिनेट मंत्री देवांगन से यह पूछे जाने पर कि प्रदेश में कई उदाहरण हैं कि आरोप होने के बावजूद भाजपा ने ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कराया है, तो मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ है। दोषमुक्त होने के बाद पार्टी में शामिल कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसी पर बिना जांच के अपराध दर्ज हो जाने से वह दोषी सिद्ध नहीं हो जाता। जोगी शासनकाल में खुद उन्हें 10 दिन जेल में रहना पड़ा था। ऐसे में क्या मैं दोषी हूं? उन्होंने कहा कि जिले के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।