Thursday, January 15, 2026

चुनाव से पहले कैलाश गहलोत ने क्यों छोड़ी AAP केजरीवाल को पत्र लिखकर बताई वजह

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली ,के परिवहन मंत्री Kailash Gahlot ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले Arvind Kejriwal को बड़ा झटका दे दिया। कैलाश गहलोत ने रविवार को सभी को चौंकाते हुए आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह दिल्ली सरकार में गृह परिवहन महिला एवं बाल विकास तथा आईटी जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रभारी थे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की वजह बताई है।

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत  ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गहलोत ने इस संबंध में सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने आप से इस्तीफा देते हुए केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है, “सबसे पहले मैं आपको एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। ये चुनौतियां पार्टी के भीतर से हैं, उन्हीं मूल्यों से जुड़ी हैं जिनके कारण हम आम आदमी पार्टी में आए हैं।

Latest News

CG News : NH-53 पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, चलती पिकअप बनी आग का गोला

CG News , महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार को एक दर्दनाक और भयावह...

More Articles Like This