सभा को संबोधित करने के बाद क्यों भागे भाजपा नेता….

Must Read

सभा को संबोधित करने के बाद क्यों भागे भाजपा नेता….

लखनऊ : देवरिया से भाजपा उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शशांक मणि भागते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, शशांक मणि त्रिपाठी को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन केंद्र तक भागना पड़ा क्योंकि पर्चा दाखिल करने का समय खत्म होने वाला था। शशांक मणि त्रिपाठी को भाजपा ने देवरिया लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी बीच देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान वह भागते और दौड़ते हुए नजर आए।

बता दें कि शशांक मणि त्रिपाठी नामांकन करने के लिए पहुंचे। मगर उन्हें देर हो गई। दरअसल नामांकन से पहले उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनका काफी समय इसमें चला गया। ऐसे में नामांकन दफ्तर में जाते समय उन्हें देर हो गई और नामांकन का समय खत्म होने लगा। ये देखते ही शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत जिले के कई भाजपा नेताओं ने दौड़ लगा दी। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से थोड़ी धक्कामुक्की भी हो गई। मगर वह समय से पहले नामांकन दफ्तर में पहुंचने में कामयाब रहे। बता दें कि अब शशांक मणि त्रिपाठी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This