Sunday, October 19, 2025

“कौन ऋतिक, कौन टाइगर? गोविंदा के बेटे के डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीता”

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अपने डेब्यू से पहले ही फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए हैं। शाहरुख खान के गाने 'चलेया' पर उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो 2023 में शूट किया गया था। इस वीडियो में यशवर्धन अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सभी का दिल जीत रहे हैं।

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, यशवर्धन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों अपने मम्मी-पापा के हिट सॉन्ग ‘अंखियों से गोली मारे’ पर धमाल मचाते हुए दिखे। अब यशवर्धन फिर से सुर्खियों में हैं, इस बार उनके डांस वीडियो को लेकर, जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के हिट सॉन्ग ‘चलेया’ पर शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। इस वीडियो के बाद फैंस ने यह सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि उन्हें अब तक बॉलीवुड में लॉन्च क्यों नहीं किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Para$ Omtaa (@paras_omta001)


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यशवर्धन का यह डांस वीडियो 2023 में शूट किया गया था, लेकिन अब यह वीडियो छा गया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि यशवर्धन का डांस ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसी डांसिंग लेजेंड्स को टक्कर दे सकता है। कई फैंस ने उनकी डांस स्किल्स की तारीफ की और कहा कि उन्हें अपने पिता गोविंदा से बेहतरीन डांस विरासत में मिला है। एक यूजर ने कमेंट किया, “ये अपने पापा के नक्श-ए-कदम पर चल रहे हैं, इनकी फिल्म का इंतजार है।” दूसरे ने लिखा, “उफ्फ… तुम तो फायर हो मैन।” एक और यूजर ने लिखा, “लगता है गोविंदा का कमबैक उनके बेटे के रूप में होने वाला है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashvardhan (@ahuja_yashvardhan)


यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, गोविंदा जैसे सुपरस्टार के बेटे होने के बावजूद, यशवर्धन ने पिछले 9 सालों से ऑडिशन दिए हैं, और अब उनकी मेहनत रंग लाई है। उन्हें फिल्म प्रोड्यूसर साई राजेश की अगली फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला है, जिससे उनका अभिनय करियर शुरू होने जा रहा है।

Latest News

Zaira Wasim :जायरा वसीम ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Zaira Wasim : बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ से फेमस हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे...

More Articles Like This