Monday, June 16, 2025

जब भी बंटे ह निर्ममता से कटे हैं झारखंड में CM योगी बोले- पहले औरंगजेब ने लूटा

Must Read

रांची ,‘गेटवे ऑफ झारखंड’ के नाम से मशहूर कोडरमा से यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, मंदिरों को नष्ट किया था, उसी तरह झारखंड सरकार एक मंत्री था आलमगीर आलम। उनके घर से नोटों की गड्डियां मिली थीं। ये पैसा झारखंड के गरीबों का था, जिसे लूटकर जमा किया गया था।

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा और बड़कागांव की सभाओं में सीएम योगी ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा दोहराया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपनी ताकत का एहसास करवाइए। जातियों में नहीं बंटना है। जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे, कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है। ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं। एक दिन ये लोग आपको घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। मैं तो कहता हूं कि देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं।

CM योगी ने अपनी तीसरी सभा कोल्हान एरिया के जमशेदपुर में की। बता दें, झारखंड में दो चरणों में 81 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा।

CM योगी बोले- आज भारत के नाम से ही पाकिस्तान थर-थर कांपता है। आज भारत इतना शक्तिशाली है कि सभी आतंकवादी अपने बिल में घुसे हुए हैं। पीएम मोदी इतने शक्तिशाली हैं कि आज कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखता है। पहले चीन भारत को आंख दिखाता था अब वह पीछे हट रहा है। INDIA गठबंधन देश की सुरक्षा, देश के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रहा है. इसलिए लोग बीजेपी को वोटकर यहां उनकी सरकार बनाएं। PM मोदी ने धारा 370 खत्म करके कश्मीर का समाधान कर दिया।

योगी आदित्यनाथ बोले- जिस तरह से यूपी में बुलडोजर से माफिया राज का अंत किया गया उसी तरह झारखंड में भी अपराधियों का खात्मा बीजेपी सरकार करेगी। बीजेपी की सरकार ही माफियाओं का नाश कर सकती है। भाजपा सुरक्षा की गारंटी है। 2017 के बाद यूपी में बुलडोजर चलना शुरू हुआ, उसके बाद से कुछ जेल में हैं और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है। यूपी से माफिया का सफाया हो गया है।

CM योगी बोले- इस साल अयोध्या में भव्य दीपोत्सव हुआ। 500 वर्षों के बाद अयोधया में श्रीराम लला के आने से देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। जब अयोध्या में राम मंदिर बना तब मोदी जी ने कहा था कि अयोध्या में शुरुआत है, मथुरा में भी यही होने वाला है।

Latest News

स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म डस्ट में गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। मुंगेली जिले के रामबोड़ स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटनेंस कार्य के दौरान...

More Articles Like This