What will be the weather in Madhya Pradesh.. After how many days will the monsoon arrive..
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, सीहोर, खरगोन के महेश्वर, इंदौर, शाजापुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, पांढुर्णा, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, उदयगिरि, राजगढ़, अलीराजपुर, धार, सागर, दमोह, अनूपपुर के अमरकंटक, रायसेन और बड़वानी जिलों में भी मौसम बदल रहा है। तो वहीं खजुराहो में सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री टेम्प्रेचर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच कमजोर पड़ने की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून तय समय से तीन दिन लेट हो गया है। सामान्य रूप से मध्य प्रदेश में मानसून पहुंचने का समय 15 जून है। लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में अभी प्री मानसून की बारिश जारी है। जबकि आधे हिस्से में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून को प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा।।