बदला मौसम का मिजाज ,15 से ज्यादा राज्यों में हो सकती है बारिश,ओलावृष्टि की भी संभावना

Must Read

बदला मौसम का मिजाज ,15 से ज्यादा राज्यों में हो सकती है बारिश,ओलावृष्टि की भी संभावना

इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। बारिश ने लोगों को जहां चिलचिलाती धूप से राहत दी है तो वहीं ओलावृष्टि और आंधी से नुकसान भी देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली के कई हिस्से में शनिवार और रविवार को तेज बारिश और हवाओं का दौर देखा गया जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। अगले 24 से लेकर 48 घंटे तक पश्चिम उत्तर भारत में बारिश का दौर देखा जाएगा।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अप्रैल को भी उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 16 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद जताई गई है। 12 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना है जिसकी वजह से लगातार बादल छाए रहेंगे और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

जानकारी के मुताबिक इस पश्चिमी विश्व का असर 18 से 19 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। तब तक ठंडी हवाएं चलती रहेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाएगा। 18 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि, बढ़ते हुए तापमान के बीच भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This