प्रदेश में बदला मौसम, अगले तीन दिन धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, बादल छंटे

Must Read

Weather changed in the state, cold will gradually increase in the next three days, clouds will disperse

रायपुर। प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है। शुक्रवार को बादल 40 फीसदी तक छंट गए और धूप भी खिली। इसके साथ ही नमी घटी है। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ रात को ठंड बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 26.1, माना में 25.8, बिलासपुर में 26.8, पेण्ड्रारोड में 22.8, अंबिकापुर में 22.7, जगदलपुर में 27.6, दुर्ग में 25.2 और राजनांदगांव में 25.5 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम था। नमी 96-76 प्रतिशत तक रही। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This