आज देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया

Must Read

आज देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया

शिमला- आज 10 जुलाई को देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से ही शुरू हो गया है। बता दें कि उपचुनाव के लिए इनमें सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की हैं तो इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी मतदान शुरू हो चुका है।

वहीं देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं। देहरा सीट से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांगड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोट करने के बाद भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हिमाचल के इतिहास में सबसे रोमांचक और कठिन चुनाव रहा है। जहां एक ओर पूरी सरकार, उनकी मशीनरी और मुख्यमंत्री खुद हैं और एक तरफ होशियार सिंह है। मुकाबला कड़ा है। फर्क यह है कि उनके साथ प्रशासन है और हमारे साथ जनता है। इन्होंने (राज्य सरकार) देहरा की जनता को डराने, धमकाने की कोशिश की लेकिन देहरा की जनता न डरती है, न झूकती है, जब नतीजे आएंगे तब उन्हें जवाब मिल जाएगा।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This