Monday, December 1, 2025

मतदाता पुनरीक्षण कार्य का बढ़ा दबाव: बिलासपुर के तारबाहर स्कूल में महिला सुपरवाइजर बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बिलासपुर। प्रदेश भर में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे की रफ्तार तेज होने के साथ ही इस कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। रविवार 30 नवंबर, जो कि अवकाश का दिन था, फिर भी कई BLO और कर्मचारी स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए।

इसी दौरान बिलासपुर के तारबाहर स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया, जब मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगी एक महिला सुपरवाइजर बेहोश होकर गिर गईं। मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

काम के दबाव से बढ़ा ब्लड प्रेशर, हादसा हुआ

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अधिकारी पर निर्वाचन कार्य और विभागीय कार्यों का अत्यधिक दबाव था। लगातार काम के तनाव और थकान के कारण उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिससे वे बेहोश हो गईं। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

अवकाश के दिन भी जारी रहा सर्वे कार्य

– मतदाता पुनरीक्षण सर्वे की कड़ी समय सीमा
– BLO और कर्मचारियों पर बढ़ा कार्यभार
– कई स्कूलों में रविवार को भी जारी रही ड्यूटी

चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए कर्मचारी लगातार मैदान में जुटे हुए हैं।

कर्मचारियों ने जताई चिंता

कई BLO और सुपरवाइजरों ने बताया कि लंबा कार्य समय, लगातार फील्ड विजिट, स्कूलों में दिनभर ड्यूटी और दस्तावेज़ीय कार्य से मानसिक व शारीरिक दबाव बढ़ रहा है।

कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि समय सीमा के अनुसार कार्य तो कराया जाए, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएँ और आराम का समय सुनिश्चित किया जाए।

Latest News

Tere Ishq Mein box office collection : Tere Ishq Mein वीकेंड कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड

Tere Ishq Mein box office collection :  नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इस वक्त माहौल बेहद गरम...

More Articles Like This