Vivah Shubh Muhurat 2023: This time only 3 marriage Muhurats in March, starting from the next day of Holi
Vivah Shubh Muhurat 2023: मार्च का महीना आरंभ हो चुका है। 7 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस महीने होली का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही मार्च महीने में विवाह के मुहूर्त भी हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त जरूर देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बने शुभ योग में ही शादी, मुंडन, जनेऊ, ग्रह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं। शादी-विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त का ख्याल रखा जाता है। होलिका दहन के साथ होलाष्टक हटते ही शुभ कार्य शुरू हो सकेंगे। आइए जानते हैं कि इस साल होली के बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब हैं।
विवाह मुहूर्त मार्च 2023 (Marriage Muhurta March 2023)
मार्च में इस बार सिर्फ 3 विवाह मुहूर्त पड़ेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो मुहूर्त-
- 9 मार्च 2023, बृहस्पतिवार: शुभ मुहूर्त: रात्रि 09: 08 मिनट से 10 मार्च 2023, शुक्रवार प्रातः 5: 57 मिनट तक।
हस्त नक्षत्र होने के कारण ये दिन शुभ है। - 11 मार्च 2023,शनिवार: शुभ मुहूर्त: प्रातः 07: 11 मिनट से सायं 07: 52 मिनट तक।
स्वाती नक्षत्र होने के कारण विवाह के लिए दिन उत्तम है। - 13 मार्च 2023, सोमवार: शुभ मुहूर्त : प्रातः 08:21 मिनट से सायं 05: 11 मिनट तक।
अनुराधा नक्षत्र होने के कारण विवाह के लिए ये दिन शुभ है।