राम नवमी को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की नगर बैठक सम्पन्न

Must Read

जगदलपुर। आगामी राम नवमी के पावन अवसर को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की नगर बैठक सीताराम शिवालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत एवं संचालन नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने विजय महा मंत्र के साथ किया।

बैठक में प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी ने सभी बजरंगियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राम काज है और राम काज के लिए स्वयं प्रभु श्रीराम ने आप सभी को चुना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राम नवमी को प्रभु श्रीराम का आदेश मानकर और भी भव्य एवं विशेष बनाने की योजना बनाई जाए। प्रांत द्वारा निर्धारित विषयों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए सभी दायित्वों को समय पर पूर्ण किया जाए। साथ ही संगठन की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर निमंत्रण दें और लोगों से पूरे परिवार सहित राम जन्मोत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह करें।

जिला मंत्री नवीन देवांगन जी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाएंगे। साथ ही वक्ताओं के माध्यम से संगठन के विषयों को लोगों के बीच रखा जाएगा तथा पूरे प्रखंड में ध्वज एवं निमंत्रण देकर हिंदू समाज की एकता को मजबूत किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि राम नवमी के अवसर पर पूरे नगर को राममय बनाने का कार्य बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। नगर में आयोजित होने वाली स्कूटी रैली, चुनरी यात्रा एवं बाइक रैली में सभी वार्डों से अधिक से अधिक हिंदू समाज की सहभागिता सुनिश्चित कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला सह संयोजक योगेश रैली, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, सह सहयोग अजय प्रताप सिंह, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख तमिस राव, नगर गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, गौ रक्षा प्रमुख रवि नेताम, पवन राजा, नगर सुरक्षा प्रमुख अभिषेक साहू, प्रचार-प्रसार प्रमुख अमन धीवर, सत्संग प्रमुख सुंदर कश्यप, लखन सेना, अतुल पाठक गीतेश सिंगाड़े पारेश्वर राजेंद्र, मुकेश, प्रियांशु, विज्जु, कृष्णा सहित अनेक बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Latest News

    Kapil Dev ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ, बोले- ‘मुझे गलत साबित किया’

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Kapil Dev ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की...

    More Articles Like This